
2010 - commonwealth games
स्वतंत्र होने के बाद 26 जनवरी 1950 को जैसे ही भारत का सविंधान लागू हुआ देश एक नई तरक्की की राह पर निकल पड़ा जिसें देखकर कर दुनिया आज हैरान है। कभी सोने की चिड़िया कहलाने वाला देश भारत अंग्रेजों की गुलामी में इस कदर गरीबी के दलदल में घुस चुका था जो हजारों सालों तक भी उभर नहीं सकता था। लेकिन भारतीयों की जीवटता, स्वाभिमान, कर्तव्यनिष्ठता, मेहनत और लगन के कारण ने कुछ ही सालों में देश ने वो मुकाम हासिल कर लिया जिसको दुनिया आज सलाम करती है।
भारतीय की देश प्रति प्यार, निष्ठा, मेहनत और लगन को देखने का एक और जबरदस्त मौका साल 2010 में भी सामने आया जब उन्होंने हर क्षेत्र में अपना दम-खम दिखाया। 71 years 71 stories के माध्यम से हम यहां आपको उन सभी प्रमुख उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं जिनको देश ने 2010 में हासिल किया था।
24 फरवरी को सचिन ने क्रिकेट में बनाया नया इतिहास
24 फरवरी 2010 को मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट की दुनिया में वो कारनामा कर दिखाया जिसे देख दुनिया हैरान रह गई। सचिन ने द. अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए वनडे में दोहरा शतक जमाया जो रिकॉर्ड के लिहाज से बेहद खास था। सचिन की इस यादगार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने मैच में 153 रनों के बड़े अंतर से शानदार जीत प्राप्त की थी।
अर्जन बाजपेयी ने सबसे कम उम्र में फतह की चो यू चोटी
साल 2010 में ही अर्जुन वाजपेयी ने दुनिया की छठी सबसे ऊंची पर्वत छोटी चो यू फतह की थी। इसी के साथ ही अर्जुन 8000 मीटर से भी ऊंची 5 चोटियों को फतह करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बन गए। नोएडा के रहने वाले अर्जुन माउन्ट एवरेस्ट, मकालू, ल्होत्से और मनाशलु चोटियों पर भी चढ़ चुके हैं।
हर बच्चे को मिला शिक्षा का अधिकार
आजादी के बाद शिक्षा को संविधान के नीति निर्देशक तत्वों में ही शामिल किया गया था, लेकिन 2002 में भारतीय संसद में 86 वें संविधान संशोधन द्वारा इसको मूल अधिकार में शामिल किया गया। इसके बाद 1 अप्रैल 2010 को “शिक्षा का अधिकार कानून 2009” पूरे देश में एकसाथ लागू हुआ। इसके तहत देश में 6 से 14 साल के बच्चों को नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा के साथ-साथ अन्य जरूरी सुविधाएं फ्री में उपलब्ध होना जरूरी है।
कॉमनवेल्थ गेम्स का सफल आयोजन
2010 में ही भारत में 19वें राष्ट्रमण्डल खेलों का आयोजन हुआ। इनका आयोजन भारत की राजधानी नई दिल्ली में 3 से 14 अक्टूबर तक किया गया। इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 38 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य समेत कुल 101 मेडल जीते जो देश के लिए गौरव का विषय है।
Published on:
15 Aug 2017 08:00 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
