27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मछली बेचकर पढ़ाई करने वालीं हनान हामिद का हुआ एक्सिडेंट, हैं आईसीयू में भर्ती

हनान जिस कार से यात्रा कर रही थी वह कार एक बिजली के खंभे से टकरा गई और हनान गंभीर रूप से घायल हो गईं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 3 Sep 2018, 9:58 PM IST

Hanan Hamid

Hanan Hamid

कोच्चि। केरल की इस लड़की को शायद ही कोई भूला होगा। स्कूल की यूनिफॉर्म में मछली बेचकर अपनी पढ़ाई का खर्चा निकालने वाली हनान हामिद पिछले महीने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रॉल हुईं थी। मछली बेचने को लेकर सोशल मीडिया की दुनिया ने हनान को रातोंरात पॉपुलर बना दिया था। हनान को लेकर ताजा अपडेट ये है कि सोमवार को वो एक सड़क हादसे में घायल हो गई हैं। हनान जिस कार से यात्रा कर रही थी वह कार एक बिजली के खंभे से टकरा गई और हनान गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि हादसा तब हुआ जब हनान की कार कोडुंगल्लूर के समीप कोथापराम्बू में एक बिजली के खंभे से टकरा गई। वह एक कार्यक्रम से लौट रही थी।

हनान को आई हैं गंभीर चोट

जानकारी के मुताबिक, हनान को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि हनान की चोट गंभीर है। उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। दरअसल हनान कोजीकोड़े जिले से एक दुकान का उद्घाटन कर वापस लौट रही थीं और सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में कार बिजली के खंभे से जा टकराई। दुर्घटना में ड्राइवर को किसी तरह की चोट नहीं लगी है।

स्कूल यूनिफॉर्म में मछली बेचकर हुई थीं पॉपुलर

आपको बता दें कि 21 साल की हनान की स्कूल यूनिफॉर्म में मछली बेचने की कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। वह ऐसा अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए कर रही थी। सोशल मीडिया पर जब उनकी कहानी वायरल हुई तो देशभर से मदद के हाथ हनान के लिए बढ़ने लगे और उसके जज्बे को सलाम किया था। खुद मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी हनान हामिद की सराहना की थी। कुछ दिनों पहले हनान ने केरल में आए भीषण बाढ़ में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की भी घोषणा की थी। फिलहाल हनान आईसीयू में भर्ती हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग