आपको बता दें कि वर्ष 1885 में महंत रघुबर दास ने अयोध्या स्थित राम चबूतरा क्षेत्र में मंदिर निर्माण के लिए मुकदमा किया था, लेकिन बाबरी मस्जिद के कथित मुतावली मोहम्मद अशगर ने इसका विरोध किया। उन्होंने जमीन के सीमांकन में कुछ इंच तक आपत्ति दर्ज की, लेकिन पर्याप्त आपत्तियां नहीं पेश कीं, जिसके बाद यह केस खारिज हो गया। अदालत ने माना था कि मंदिर निर्माण की इजाजत देना सांप्रदायिक दंगे भड़काने वाला कदम हो सकता था।