7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाज नहीं आई दिल्ली की जनता, SC के आदेश का उल्लंघन करने वाले 43 लोग गिरफ्तार

दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद ही खतरनाक लेवल तक पहुंच गया है। प्रदूषण का ये स्तर जानलेवा भी साबित हो सकता है।

2 min read
Google source verification
Fire crackers

Fire Crackers Ban

नई दिल्ली। दिवाली की रात दिल्ली-एनसीआर में के लोगों ने जमकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाईं। लोगों ने कोर्ट के आदेश को ताक पर रखकर रात 10 बजे के बाद भी जमकर पटाखे जलाए, जिसकी वजह से गुरुवार क सुबह दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए जहरीली सुबह बनकर आई। दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद ही खतरनाक लेवल तक पहुंच गया है। प्रदूषण का ये स्तर जानलेवा भी साबित हो सकता है।

दिल्ली में 43 लोगों की गिरफ्तारी

वहीं कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्रवाई भी की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने 43 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से पूर्वी दिल्ली में 40 लोगों की गिरफ्तारी और उत्तरी दिल्ली में 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं पुलिस ने 4 दुकानदारों को भी गिरफ्तार किया है। ये दुकानदार बिना लाइसेंस के ही पटाखे बेच रहे थे।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था 8 से 10 बजे तक का समय

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली से पहले ही पटाखे जलाने की समयसीमा तय कर दी थी। कोर्ट के आदेश में कहा गया था कि दिवाली की रात सिर्फ 8 बजे से लेकर 10 बजे तक ही पटाखे जला पाएंगे, लेकिन लोगों ने इस आदेश का पालन नहीं किया। देर रात 11 बजे के बाद भी दिल्ली-एनसीआर में पटाखे जलाए गए। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ लाइसेंस वाले दुकानदारों को ही पटाखे बेचने की इजाजत दी थी।

गुरुवार की सुबह पॉल्यूशन का स्तर बेहद खतरनाक

गुरुवार की सुबह से ही धुंध की चादर (स्मॉग) दिखाई दी। लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो वहीं आंखों में जलन की भी शिकायत है। दिल्ली के लोधी रोड पर लगे एयर पॉल्यूशन मॉनिटरिंग स्टेशन पर आज सुबह पीएम-2.5 और पीएम-10 का स्तर 500- 500 माइक्रो क्यूबिक था। यह बेहद खतरनाक स्थिति है।