29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मसूरी अकादमी के 57 ट्रेनी आइएएस कोरोना संक्रमित पाए गए

Highlights अकादमी को 48 घंटे तक के लिए सील कर दिया गया है। 95वें फाउंडेशन कोर्स के लिए सेंट्रल सर्विस के 428 ट्रेनी ऑफिसर कैंपस में हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
corona vaccine

नई दिल्ली। मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक एकेडमी के 57 ट्रेनी आइएएस कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी पुष्टि प्रशासन ने की है। इस सूचना के बाद पूरा प्रशासनिक तंत्र हिल गया है। प्रशासन और हेल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार अकादमी को पांच कंटेनमेंट जोन में बांट दिया गया है। अकादमी को 48 घंटे तक के लिए सील कर दिया गया है।

नगरोटा मुठभेड़ में मारे गए 4 हमलावर जैश प्रमुख के भाई का निर्देश मान रहे थे

अधिकारियों को क्वारंटीन कर दिया गया

अधिकारियों के अनुसार शनिवार की शाम एकेडमी के 57 ट्रेनी आइएएस के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई। एकेडमी के अनुसार 95वें फाउंडेशन कोर्स के लिए सेंट्रल सर्विस के 428 ट्रेनी ऑफिसर कैंपस में हैं। कोरोना संक्रमित मिले ट्रेनी अधिकारियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। अभी तक 150 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। इस दौरान दूसरे ट्रेनी अधिकारियों की भी कोरोना संक्रमण की जांच कराए जाने सूचना सामने आई है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग