16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनीपत से बड़ी संख्या में सिंधु बॉर्डर पर पहुंचे किसान, पुलिस ने की पानी की बौछार, छोड़े टीयर गैस

सिंधु बॉर्डर पर पहुंचे किसानों पर पुलिस ने की पानी की बौछार। पुलिस ने आंदोलनकारी किसानों से कहा दिल्ली में प्रवेश की इजाजत नहीं।

less than 1 minute read
Google source verification
farmers

सिंधु बॉर्डर पर पहुंचे किसानों पर पुलिस ने की पानी की बौछार।

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा से चला किसानों का काफिला सिंधु बॉर्डर पर पहुंचने लगे हैं। इस समय सोनीपत से भारी संख्या में किसान सिंधु बॉर्डर पहुंच गए हैं। सिंधु बॉर्डर पर पहुंचे किसानों को दिल्ली पुलिस ने कोविड गाइडलाइन का हवाला देते हुए कहा कि आप लोग दिल्ली में प्रवेश न करें। आप लोग पीछे हट जाइए। हमें आपको दिल्ली में प्रवेश देने की इजाजत नहीं है। इसके बावजूद जब किसान नहीं मानें तो पुलिस ने किसानों पर वाटर कैनन से पानी की बौछार की। साथ ही टीयर गैस भी छोड़े गए हैं।

दिल्ली प्रवेश की इजाजत नहीं

सिंधु बॉर्डर पर पुलिस ने आंदोलनरत किसानों से कहा कि सिंघू बॉर्डर की ओर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं है। अंतरराज्यीय वाहनों को वेस्टर्न और इस्टर्न एक्सप्रेसवे पर रोका जा रहा है। सिंघु बॉर्डर पर बता दें कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली चलो मार्च के तहत हरियाणा और पंजाब के किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग