नई दिल्ली. घर से काम यानी वर्क फ्रॉम होम करने वालों की सैलरी कट सकती है। दरअसल, श्रम मंत्रालय इसे लेकर एक ड्राफ्ट तैयार कर रहा है, जिसमें लोगों से सुझाव भी मांगे गए हैं। मंत्रालय के पास कुछ सुझाव ऐसे भी हैं, जिनमें घर से काम करने वालों की सैलरी कट सकती है। सर्विस सेक्टर, आइटी प्रोफेशनल्स पर गाज गिर सकती है। कोरोना के दौरान महानगरों को छोड़कर छोटे शहरों में अपने घर जाकर शिफ्ट होने वालों और वहीं से काम करने वालों के बारे में कंपनियों का मानना है कि इस दौरान कई तरह के भत्तों का उपयोग नहीं हो सका है।
कर रही विचार: कई सेक्टर की कंपनियां ऐसे कर्मचारियों की सैलरी कट करने का विचार कर रही हैं। इनमें सर्विस, आइटी, आइटीएस, फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे सेक्टर शामिल हैं। दरअसल सुझाव दिया गया है कि ऐसे कर्मचारी जो छोटे शहरों में शिफ्ट हो चुके हैं, उनका खर्च घट गया है। लिहाजा उनका भत्ता कम किया जाए, क्योंकि कई कंपनियों ने कई अलाउंस दिए हंै।