
एम्स सुरक्षा कर्मचारियों से मारपीट करने का लगा था आरोप।
नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ( AAP MLA Somnath Bharti ) एक के बाद एक मामले में फंसते जा रहे हैं। यूपी पुलिस और वहां की अदालत द्वारा कार्रवाई के बाद अब दिल्ली की एक अदालत ( Delhi Court ) ने सोमनाथ भारती को एक मामले में दोषी करार दिया है। इस मामले में चार अन्य आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया है।
मारपीट का मामला
बता दें कि 2016 में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS ) के कर्मचारियों ने सोमनाथ भारती के खिलाफ एक वाद दायर कराया था। एम्स के सुरक्षा कर्मचारियों ने आप विधायक पर बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाया था। चार साल तक चली सुनवाई के बाद आज दिल्ली की एक अदालत ने इस मामले में उन्हें एम्स सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के लिए दोषी ठहराया है। वहीं अदालत ने इस मामले में चार अन्य आरोपियों को बरी कर दिया।
Updated on:
23 Jan 2021 02:11 pm
Published on:
23 Jan 2021 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
