7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एडमिरल करमबीर सिंह ने संभाला नए नौसेना प्रमुख का कार्यभार, कहा- देश को दूंगा मजबूत विश्वसनीय सेना

एडमिरल करमबीर सिंह नौसेना अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया एडमिरल सुनील लांबा के बाद बने 24वें नौसेना अध्यक्ष 31 मई को पूरा हो रहा है एडमिरल सुनील लांबा का कार्यकाल

less than 1 minute read
Google source verification
Admiral Karambir Singh

नई दिल्ली। एडमिरल करमबीर सिंह नौसेना 24वें अध्यक्ष बने। उन्होंने शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पद संभालते ही उन्होंने नौसेना को और अधिक मजबूती देने का वादा किया। बता दें कि उन्होंने एडमिरल सुनील लांबा की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 31 मई को पूरा हो रहा है।

पद संभालते हुए नौसेना को मजबूती देने का वादा

नौसेना प्रमुख का पद संभालने के बाद एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा, 'मेरे पूर्ववर्तियों ने यह सुनिश्चित किया कि नौसेना के पास एक ठोस नींव के साथ नई ऊंचाइयों तक पहुंचे। अब यह मेरी जिम्मेदारी होगी कि मैं उनके प्रयासों को जारी रखूं और देश को एक ऐसी नौसेना दूं जो मजबूत विश्वसनीय और समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा चुनौती को पूरा करने के लिए तैयार है।'

सैन्य ट्रिब्यूनल ने एडमिरल करमबीर को गुरुवार को ही पदभार संभालने की इजाजत दी थी। यही नहीं, ट्रिब्यूनल ने उनकी नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई भी आगामी सात हफ्तों के लिए टाल दिया है।

17 जुलाई को ट्रिब्यूनल में सुनवाई

आपको बता दें कि अंडमान एंड निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने करमबीर सिंह को नौसेना प्रमुख बनाए जाने के फैसले को चुनौती दी थी। उन्होंने आर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल (AFT) में याचिका दायर कर अपनी वरिष्ठता की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। बिमल वर्मा के वकील अंकुर छिब्बर के मुताबिक AFT ने मामले की सुनवाई 17 जुलाई तक टाल दी है। यह फैसला सरकार की ओर सेने ट्रिब्यूनल के समक्ष करमबीर सिंह की नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज पेश करने के लिए समय की मांगने के बाद किया गया।