
दिल्ली में फिर गिरी निर्माणाधीन इमारत, एक की मौत, कई लोग दबे
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। हालांकि, मलबे से अब तक तीन लोगों का बाहर निकाला जा चुका है। फिलाहल, मौके पर राहत और बचाव का कार्य जारी है।
स्वरूप नगर में गिरी इमारत
जानकारी के मुताबिक, यह भीषण हादसा दिल्ली के स्वरूप नगर में हुआ है। दिल्ली पुलिस में नॉर्थ-ईस्ट के डीसीपी ने बताया कि मकान बीस साल पुरानी थी। उन्होंने बताया कि इमारत ढहने से घायल हुई 24 साल की सीमा का नामक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने मकान मालिक धर्मेंद्र के खिलाफ आईपीसी 304 के तहत केस दर्ज कर लिया, हालांकि घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने धर्मेंद्र के अलावा साझेदार सचिन और धर्मेंद्र के पिता के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।
26 सितंबर को भी गिरी थी इमारत
गौरतलब है कि उत्तरी एमसीडी में पिछले कुछ दिनों में यह तीसरी घटना है। बीते 26 सितंबर को भारत नगर इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिर गई। इस हादसे में 9 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। इसमें से 2 महिला और 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए थे। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ समय में कई इमारतें गिरीं हैं, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में लोनी इलाके के विजय विहार कॉलोनी में बारिश के कारण दो मंजिला इमारत गिर गई थी। इस हादसे में 1 महिला की मौत हुई थी, जबिक 2 लोग घायल भी हुए थे। इसके अलावा नोएडा के शाहबेरी में इमारत गिरने से बड़ी दुर्घटना हुई थी, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी। इसके कुछ दिन बाद ही गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के आकाश नगर कॉलोनी में 5 मंजिला इमारत गिर गई थी।
Published on:
01 Oct 2018 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
