18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृषि कानून विरोध: ट्रैक्टर रैली के लिए राहुल गांधी पहुंचे पंजाब के मोगा शहर, अनिज विज बोले, हरियाणा में उन्हें घुसने नहीं देंगे

इस रैली में राहुल गांधी के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, कांग्रेसी सांसद व विधायक होंगे शामिलरैली में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 10,000 पुलिसकर्मियों की लगाई ड्यूटी

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Oct 04, 2020

rahul gandhi

rahul gandhi

मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि विधेयकों को किसान विरोधी बताते हुए जहां पूरे देश में विपक्षी दल विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 4 अक्टूबर को पंजाब में ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। रैली सुबह 11 बजे शुरु होनी थी परन्तु राहुल गांधी के लेट हो जाने के कारण रैली देर से आरंभ हो सकी।

दस हजार जवानों की लगाई ड्यूटी
यह रैली 4 अक्टूबर को आरंभ होकर 6 अक्टूबर को समाप्त होगी। कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार इस रैली में लगभग 5 हजार ट्रैक्टर तथा हजारों किसान जुटेंगे। रैली के लिए पंजाब सरकार ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली है। रैली में सुरक्षा व्यवस्था के मजबूत इंतजाम किए गए हैं। लगभग दस हजार से अधिक पुलिस जवानों की ड्यूटी रैली में लगाई गई है।

Delhi NCR में पराली से हवा हुई खराब, अक्टूबर के मध्य प्रदूषण से दम घुटने की आशंका

त्यौहार पर देश को दहलाने के लिए आए 4 युवक गिरफ्तार, टारगेट पर थे कई बड़े नेता

अनिल विज ने कहा, राहुल की ट्रैक्टर रैली को नहीं घुसने देंगे हरियाणा में
राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली पर बोलते हुए हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि हम उनकी ट्रैक्टर रैली को हरियाणा की सीमा में नहीं घुसने देंगे। वहीं दूसरी ओर शिरोमणि अकाली दल ने भी राहुल से दो सवाल पूछे हैं, पहला जब लोकसभा में कृषि से जुड़े तीनों बिल रखे जा रहे थे तो वह गैरहाजिर क्यों थे? दूसरा- कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में परंपरागत कृषि उपज विपणन समिति (APMC) से दूर हटने की बात क्यों थी?

लंबे समय बाद अमरिंदर सिंह के साथ स्टेज पर बैठेंगे राहुल गांधी
उल्लेखनीय है कि बहुत लंबे समय के बाद राहुल गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह एक साथ स्टेज पर बैठे दिखाई देंगे। उनके साथ ही कांग्रेस के अन्य नेता भी स्टेज पर विराजमान दिखाई देंगे। माना जा रहा है कि राहुल गांधी की इस प्रस्तावित रैली में कांग्रेस के सभी बड़े नेता, मंत्री, विधायकों को भी शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, पंजाब के सभी कांग्रेसी विधायक, सांसद, अन्य नेता एवं कार्यकर्ता तथा कांग्रेस महासचिव हरीश रावत भी शामिल होंगे। यह रैली पंजाब के मोगा से आरंभ होकर हरियाणा होते हुए दिल्ली में पहुंचेगी।

4 अक्टूबर को मोगा से आरंभ होकर 6 अक्टूबर को गंतव्य स्थल तक पहुंचेगी रैली
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल गांधी की अगुवाई में रैली आज पंजाब के मोगा के निहाल सिंह वाला के बदनी कलां में सुबह 11 बजे आरंभ होगी। इसके बाद लुधियाना, जगराओ, चकर, होते हुए रैली रायकोट में एक जनसभा के साथ समाप्त होगी। अगले दिन अर्थात् 5 अक्टूबर को रैली बरनाला चौक, संगरूर से आरंभ होकर पटियाला पहुंचेगी जहां एक जनसभा के साथ संपन्न होगी। रैली के आखिरी दिन पटियाला में एक जनसभा से पुन: रैली आरंभ होकर अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचेगी।