15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Agriculture budget 2021: MSP को बढ़ाकर लागत का डेढ़ गुणा किया, कई बड़ी घोषणाएं भी की

Agriculture budget 2021 - MSP को बढ़ाकर उत्पादन लागत को डेढ़ गुणा कर दिया गया है। इसके साथ ही उन फसलों की संख्या भी बढ़ा दी गई है जिनका नुकसान होने पर किसानों को मुआवजा दिया जाता है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Feb 01, 2021

agriculture_budget_1.jpg

Agriculture Budget 2021 बजट 2021 प्रस्तुत करते हुए वित्त मंत्री ने मोदी सरकार द्वारा वर्ष 2014 से लेकर अब तक किसानों के हित में किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने के लक्ष्य पर काम कर रही है।

निर्मला सीतारमन ने बताया कि अब तक 40 मिलियन से अधिक किसानों, महिलाओं और गरीबों के लिए सीधे नकद राशि मुहैया करवाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 2013-14 में गेहूं की सरकारी खरीद पर सरकार ने 33 हजार करोड़ रुपए खर्च किए थे। 2019 में हमने 63 हजार करोड़ रुपए की खरीदारी की जो बढ़ कर लगभग 75 हजार करोड़ रुपए हो गई है। 2020-21 में MSP योजना के तहत 43 लाख किसानों की फसल खरीदी गई।

धान खरीददारी का ब्यौरा देते हुए उन्होंने कहा कि 2013-14 में 63 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए जो इस बार यह बढ़कर 1 लाख 45 हजार करोड़ रुपए हो चुका है। वित्तमंत्री ने बताया कि इस साल ये आंकड़ा एक लाख 72 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। सरकार की धान खरीद योजना के तहत पिछले वर्ष लगभग 1.2 करोड़ किसानों को फायदा हुआ। यह आंकड़ा इस वर्ष बढ़ कर 1.5 करोड़ का हो गया।

दाल की खरीदारी का ब्यौरा देते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में 236 करोड़ रुपए खर्च हुए थे जो इस वर्ष 10 हजार 500 करोड़ रुपए हो जाएगा।

MSP पर भी की बात
उन्होंने कहा कि MSP को बढ़ाकर उत्पादन लागत को डेढ़ गुणा कर दिया गया है। इसके साथ ही उन फसलों की संख्या भी बढ़ा दी गई है जिनका नुकसान होने पर किसानों को मुआवजा दिया जाता है।