
ओवैसी के विधायक ने लगाए गणपति के नारे, पार्टी ने लगाई फटकार तो वीडियो शेयर कर मांगी माफी
नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के विधायक वारिस पठान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह माफी मांगते दिख रहे हैं और दोबारा ऐसी गलती ना दोहराने की बात कही है। बता दें कि वारिस ने गणपति बप्पा मोरिया के नारे लगाए थे, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की मांफी मांगी है।
एक गणेश पंडाल में लगाए था गणपति का नारा
बता दें कि एमआईएमआईएम के विधायक वारिस पठान ने मुंबई के बायकुला में एक गणेश पंडाल में गणपति बप्पा मोरिया का नारा लगाया था। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। इस वीडियो में वारिस गणपति से मन्नत मांगते दिख रहे हैं और कह रहे हैं गणपति आप सब की तकलीफ दूर करें, जिस काम में रूकावटें आ रही हैं, उसे दूर करें। उन्होंने आगे कहा कि गणपति बप्पा सभी को खुशी, समृद्धि और जीवन में सफलता दें।
वारिस ने वीडियो ट्वीट कर मांगी माफी
एमआईएमआईएम विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस वीडियो को लेकर जमकर उन्हें ट्रोल भी किया गया है। लोगों ने इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट किए। किसी ने लिखा, जो भारत माता की जय नहीं करते वो गणपति बप्पा के नारें क्यों लगा रहे हैं। पार्टी ने जब यह वीडियो देखा तो उन्होंने वारिस को जमकर फटकार लगाई, जिसके बाद वारिस ने ट्वीट कर एक वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो के जरिए एमआईएमआईएम नेता ने माफी मांगते हुए कहा कि अल्लाह मुझ से गलती हो गई। इस बड़ी गलती के लिए मुझे माफ करें।
वंदे मातरम ना बोलने को लेकर हुआ था विवाद
गौरतलब है कि एमआईएमआईएम विधायक वंदे मातरम ना बोलने को लेकर विवादों में आए थे। वंदे मातरम को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर बीजेपी विधायक राज पुरोहित और वारिस पठान आपस में लड़ पड़े थे। इसे लेकर दोनों के बीच तीखी नोंक झोंक भी हुई थी।
Published on:
25 Sep 2018, 6:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.