3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मसीहा बनकर आए भारतीय डॉक्टर ने फ्लाइट में बचाई विदेशी का जान, एयरलाइंस ने 100 यूरो से किया सम्मानित

प्रभुलिंगस्वामी संगानालमथ फ्लाइट में अपनी नर्स के साथ सफर कर रहे थे।

2 min read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Dec 09, 2018

Prabhulingaswamy Sanganalmath

Prabhulingaswamy Sanganalmath

चेन्नई। एयरफ्रांस एयरलाइंस की फ्लाइट में एक साथी यात्री की जान बचाने वाले भारतीय डॉक्टर को एयरलाइंस ने सम्मानित किया है। एयरलाइंस की तरफ से सम्मानित राशि में 100 यूरो ( करीब 8 हजार रुपए) भेजे हैं। जानकारी के मुताबिक, ये मामला बीते 13 नवंबर का है, जब मैसूर के रहने वाले प्रभुलिंगस्वामी संगानालमथ (69) एयरफ्रांस एयरलाइंस की फ्लाइट से बेंगलुरु आ रहे थे। प्रभुलिंगस्वामी के साथ फ्लाइट में सफर कर रहे एक बुजुर्ग शख्स को दिल का दौरा पड़ा। इस मुश्किल समय में प्रभुलिंगस्वामी ने उस शख्स की जान बचाई।

मसीहा बनकर प्रभुलिंगस्वामी ने बचाई विदेशी की जान

प्रभुलिंगस्वामी फ्लाइट में एक नर्स के साथ यात्रा कर रहे थे, जिसकी मदद से मौके पर सही उपचार के जरिए उन्होंने मरीज की जान बचा ली। बाद में फ्लाइट लैंड होने के बाद मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपने इस कारनाम के बारे में बताते हुए रिटायर्ड सरकारी डॉक्टर प्रभुलिंगस्वामी कहते हैं, ''पेरिस से बेंगलुरु आ रही फ्लाइट में एक बुजुर्ग शख्स को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद फ्लाइट में मौजूद कैबिन क्रू ने मेडिकल हेल्फ मांगी। फ्लाइट में से कोई शख्श आगे नहीं आया, लेकिन जैसे ही मैंने पूरे मामले को देखा तो तुरंत उन्होंने अपनी नर्स के साथ मिलकर मरीज का उपचार करना शुरू किया।' ये घटना फ्लाइट टेक ऑफ करने के दो घंटे बाद हुई।

इस तरह किया उपचार

प्रभुलिंगस्वामी ने बताया मरीज की ना तो धड़कन चल रही थी और ना ही सांस ले पा रहा था। शुरुआत में डॉक्टर और नर्स ने मरीज को हल्की मसाज देना शुरू किया। इसी दौरान नर्स ने मरीज के शरीर का तापमान बढ़ाने के लिए उसके पैरों को रगड़ना शुरू किया। आखिर में मरीज के शरीर में हरकत दिखी तो सभी की जान में जान आई। इसके बाद फ्लाइट लैंड होने के बाद मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कौन हैं प्रभुलिंगस्वामी ?

इस पूरी घटना में यूरोपियन सीनियर सिटीजन की जान बचाने वाले डॉक्टर प्रभुलिंगस्वामी मैसूर में एक फैमिली क्लिनिक चलाते हैं। इससे पहले प्रभुलिंगस्वामी मैसूर के अपोलो अस्पताल में डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेट पद पर भी रह चुके हैं।