वहीं, लोगों से बातचीत के दौरान डोभाल ने लोगों से कहा कि प्रेम की भावना बना कर रखिए। हमारा एक देश है, हम सबको मिलकर रहना है। देश को मिलकर आगे बढ़ाना है। मौजपुर के बाद डोभाला घोंडा पहुंचे और वहां भी उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की। डोभाल ने कहा है कि पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुझे कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर भरोसा है और पुलिस अपना काम कर रही है।