नई दिल्ली। मुस्लिम महिलाओं के लिए मंगलवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया। विपक्ष के भारी हंगामे के बाद राज्य सभा में तीन तलाक बिल पास हो गया। इस बिल के पक्ष में 99 और विरोध में 84 वोट पड़े। इससे पहले बीते सप्ताह यह बिल लोक सभा में पास हुआ था, जहां इसके पक्ष में 303 सांसदों ने मत डाला था, जबकि विरोध स्वरूप 82 सांसदों ने विपक्ष में वोट डाले। मंगलवार को राज्य सभा से पास होने के बाद अब यह बिल राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह कानून बन जाएगा।