26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजा तूफान अगले 24 घंटे में तमिलनाडु में देगा दस्तक, सभी सरकार और प्राइवेट स्कूल किए गए बंद

कुड्डालोर के डीएम थीरू वी अनबुसेलवन ने ऐलान किया है कि कल सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को बंद रखा जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 14 Nov 2018, 2:51 PM IST

Gaja

Gaja

चेन्नई। चक्रवाती तूफान गाजा को लेकर दक्षिण भारत के कई राज्यों में खतरा लगातार बन हुआ है। आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में गाजा तूफान के अगले 24 घंटे में पहुंचने की उम्मीद है। कहा तो ये भी जा रही है कि आज शाम तक भी तूफान दस्तक दे सकता है। हालांकि इससे निपटने के लिए प्रशासन ने पहले ही तैयारी पूरी कर ली है। गाजा तूफान का असर तमिलनाडु के जिन इलाकों पर ज्यादा रहेगा, वहां प्रशासन लगातार मुस्तैद है।

सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को किया गया बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजा तूफान के कुड्डालोर और श्रीहरिकोटा के बीच उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट से गुजरने की संभावना है। इन इलाकों में प्रशासन लगातार तैयारियों पर निगरानी रखे हुए हैं। इस बीच कुड्डालोर में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का आदेश दे दिया गया। बुधवार को कुड्डालोर के डीएम थीरू वी अनबुसेलवन ने ऐलान किया है कि कल सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को बंद रखा जाएगा।

तटीय इलाकों में जारी किया गया अलर्ट

आपको बता दें कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे गहरे दबाव के चलते चक्रवाती तूफान गाजा तेजी से मजबूत हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक गाजा चक्रवात तटीय क्षेत्रों में काफी खतरनाक साबित हो सकता है। तूफान को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है और तटीय क्षेत्रों में रहने वालों को सुरक्षित स्‍थानों पर भेजने की तैयारी तेज कर दी गई है।

पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से मचाएगा तबाही

माना जा रहा है कि इस तूफान की वजह से आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में हालात काफई बिगड़ सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि गाजा बीते छह घंटों में पांच किमीप्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। चक्रवाती तूफान गाजा मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे यहां से करीब 750 किलोमीटर पूर्व में व नागापट्टनम से 840 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व में केंद्रित था।

इसके अगले 24 घंटे के दौरान बुधवार तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है और तूफान की तीव्रता गुरुवार तक बनी रह सकती है। आईएमडी ने कहा, इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम तरफ बढ़ने की ज्यादा संभावना है।