गौरतलब है कि गुरुवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह को भी बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाना था लेकिन खराब मौसम के चलते उन्हें अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। गुरुवार को गृह मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा को बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए अमरनाथ गुफा जाना था, जिसकी सूचना गृह मंत्री ने ट्वीट करके दी थी।