
कर्नाटक : मैसूर में एक जनसभा में बोलते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में बीजेपी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा है कि कर्नाटक में बीजेपी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया । एक रैली में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ' हो सकता है सिद्धा रमैया सरकार ही भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करा रही हो । उन्होंने कहा कि राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं है। जैसे ही बीजेपी की सरकार बनेगी अपराधियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे।'
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के राजनीतिक कदमों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में विचारों का विरोध होना चाहिए लेकिन हिंसा का स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे 24 कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है लेकिन कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। वे अभी भी आजाद घूम रहे हैं।
मैसूर के दौरे पर हैं अमित शाह
अमित शाह आज कर्नाटक के पुराने इलाकों मैसूर, चामराजनगर, मांड्या और रामनगर जिलों का दौरा कर रहे हैं । वह इस क्षेत्र में लिंगायत समुदाय के प्रमुख धार्मिक स्थल सुत्तूर मठ का भी दौरा करेंगे । वह गणपति सच्चिदानंद आश्रम भी जाएंगे । बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 12 मई को होगा । कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटें हैं जिनमे कांग्रेस के पास 122 और बीजेपी के पास 43 सीटें हैं। भाजपा उतर भारत में अपनी सफलता के बाद दक्षिण में अपने आधार को बढ़ाना चाह रही है और 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी जड़ें जमाना चाहती है । बताते चलें कि बीजेपी कर्नाटक में 2008 से 2013 तक सत्ता में थी।
कर्नाटक में सत्ता में पुनः वापसी के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं । शाह आज पुराने मैसूर, चामराजनगर, मांड्या और रामनगर जिलों के जिन इलाकों का दौरा करेंगे, उन इलाकों में 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। इन जिलों से 26 विधानसभा सीटें आती हैं ।
Updated on:
30 Mar 2018 01:20 pm
Published on:
30 Mar 2018 01:17 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
