नई दिल्ली। सदी के महानायक और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के कारों ( Amitabh Bachchan Car ) के शौक को कौन नहीं जानता है। अपने शौक की वजह से अमिताभ बच्चन ने एक से बढ़कर एक कारें खरीदी हैं। यही वजह है कि अमिताभ बच्चन के पास अपनी लग्जरी कारों का बड़ा कलेक्शन है। आए दिन वे एक नई तकनीक और पसंद के मुताबिक कारों को अपने बेड़े में शामिल करते रहते हैं। लेकिन इस बार अमिताभ किसी कार को खरीदने के लिए नहीं बल्कि बेचने की वजह से सुर्खियों में हैं।