
नई दिल्ली। अमृता शेरगिल को भारत की मशहूर चित्रकार हैं। देश और दुनिया में उनकी पेटिंग के चाहने वालों की कमी नहीं है। इसका ताजा प्रमाण यही है कि मुंबई में आयोजित एक नीलामी में अमृता शेरगिल की एक पेटिंग पर 18.69 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोली में बिकी। बता दें कि अमृता की आज ही के दिन 1941 में 28 साल की आयु में लाहौर में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनकी मौत आज भी एक अबूझ पहेली बनी हुई है और उनकी मौत पर से पर्दा उठना अभी बाकी है।
रिकॉर्ड कीमत में बिकीं चचेरी बहन की पेटिंग
बुडापेस्ट में जन्मी अमृता शेरगिल ने 1934 में अपनी आठ साल की चचेरी बहन बबिता की एक पेटिंग बनाई थी। इस पेंटिंग को उनहोंने द लिटिल गर्ल इन ब्लू नाम दिया। यही पेंटिंग 30 नवंबर को मुंबई में आयोजित एक प्रदर्शनी में 18.69 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोली पर बिकी। इससे पहले पेंटिंग की अनुमानित कीमत 8.5 करोड़ रुपए से 12.5 करोड़ रुपए आंकी गई थी। इस पेटिंग को सबसे पहले 1937 में लाहौर की एक प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया था। वहां इस पेटिंग को कला इतिहासकार चार्ल्स फाबरी ने खरीदा था। इसके आठ दशक बाद सोदबी ने इस पेटिंग को मुंबई प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया। अमृता का ये सातवां तैल चित्र है।
प्रेम प्रसंग से बटोरी चर्चा
जिस तरह अमृता की पेटिंग चर्चा में रहीं, उतनी ही चर्चा उनके प्रेम संबंधों को लेकर भी होती रही है। माना जाता है कि अमृता के कई पुरुषों और महिलाओं से प्रेस संबंध थे। इनमें से कुछ महिलाओं की उन्होंने पेटिंग भी बनाई है। माना जाता है कि उनकी एक प्रसिद्द पेंटिंग टू वीमेन उनकी और उनकी प्रेमिका मारी लौइसे की पेंटिंग है। उनके पति ने कभी उनकी निजी व आंतरिक जिंदगी में हस्तक्षेप नहीं किया। उनकी मृत्यु का सही कारण तो आज तक नहीं पता चल पाया पर ऐसा माना जाता है कि असफल गर्भपात उनकी मृत्यु का कारण बना।
Published on:
05 Dec 2018 01:46 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
