आयोजकों की थी सुरक्षा की मांग
इस बीच सामने आए एक खत से संकेत मिले हैं कि आयोजकों - स्थानीय कांग्रेस पार्षद के परिवार ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा इंतजाम की भी मांग की थी। जहां पंजाब के मंत्री नवजोत सिद्धु और उनकी पूर्व विधायक पत्नी नवजोत कौर सिद्धु के आने की उम्मीद थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने हालांकि शिकायत की कि जोड़ा फाटक के पास पटरियों के साथ लगे मैदान में लोगों की सुरक्षा के लिये इंतजाम पर्याप्त नहीं थे। दरअसल, दशहरा के दिन रावण देखने आए लोग ट्रैक पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे, तभी ट्रेन से कटकर करीब 61 लोगों की मौत हो गई और पचास से अधिक घायल हो गये. हालांकि, इस घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिये गए हैं।