मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेल ड्राइवर की माने तो रावण जलने की वजह से आसपास काफी धुआं था, देर शाम के चलते अंधेरा भी हो गया था। घटनास्थल पर रोशनी की भी व्यवस्था काफी कम थी। धुएं और कम रोशनी के चलते रेल ड्राइवर को कुछ नहीं दिखाई दिया और एक बड़ा हादसा हो गया। उधर... रेल अधिकारी का भी कहना है कि वहां काफी धुआं था, जिसकी वजह से ड्राइवर कुछ भी देखने में असमर्थ था, इसके अलावा ट्रेन भी घुमावदार मोड़ पर थी।