नई दिल्लीPublished: May 03, 2021 03:28:54 pm
Shaitan Prajapat
कोरोना के बढ़ती मरीजों की संख्या के कारण अब आंध्र प्रदेश में भी आंशिक कर्फ्यू लगाया जा रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बयान जारी किया गया कि प्रदेश में आंशिक कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया जा रहा है।
नई दिल्ली। महामारी कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश में तबाही मचा रखी है। रोजाना बढ़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे है और इससे मरने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन और कर्फ्यू लगाया गया है। कोविड के खिलाफ बनाए गए नियमों को सख्ती से पालन भी किया जा रहा है। कोरोना के बढ़ती मरीजों की संख्या के कारण अब आंध्र प्रदेश में भी आंशिक कर्फ्यू लगाया जा रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बयान जारी किया गया कि प्रदेश में आंशिक कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया जा रहा है।