12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Elephant: केरल में गर्भवती हथिनी के बाद एक और हाथी की मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान

-केरल ( Kerala ) में गर्भवती हथिनी ( Pregnant Elephant ) की मौत के बाद एक और हाथी की मौत ( Elephant Died in Kerala ) का मामला सामने आया है।-हाथी गंभीर रूप से घायल था और उसका पिछले 5 दिनों से इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार को उसकी मौत हो गई। -अधिकारियों ने बताया कि मलप्पुरम में स्थानीय लोगों ने हाथी को घायल अवस्था में देखा था। उसके बाद उसे उपचार के लिए लाया गया। पिछले पांच दिनों से उसका इलाज चल रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification
another elephant died after pregnant elephant killed in kerala

Elephant: केरल में गर्भवती हथिनी के बाद एक और हाथी की मौत, शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान

नई दिल्ली।
केरल ( Kerala ) में गर्भवती हथिनी ( Pregnant Elephant ) की मौत के बाद एक और हाथी की मौत ( Elephant Died in Kerala ) का मामला सामने आया है। हाथी गंभीर रूप से घायल था और उसका पिछले 5 दिनों से इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार को उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मलप्पुरम में स्थानीय लोगों ने हाथी को घायल अवस्था में देखा था। उसके बाद उसे उपचार के लिए लाया गया। पिछले पांच दिनों से उसका इलाज चल रहा था, लेकिन इलाज का घाव पर असर नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई।

शरीर पर मिले चोट के निशान
जंगल के अधिकारियों ने बताया कि हाथी के शरीर पर चोटों के निशान मिले थे। हाथी के दांत पर गंभीर चोट लगी थी। संभव है कि हाथी की किसी दूसरे हाथी से भिड़ंत हुई होगी। वह जंगल में गंभीर घायल अवस्था में मिला था। हाथी के इलाज के लिए वायनाड से विशेष मेडिकल टीम को बुलाया गया था। लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका। हाथी की मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद उसका जंगल में अंतिम संस्कार किया गया।

हथिनी के गर्भ में 2 साल तक रहता है उसका बच्चा, जानें क्या है इसकी वजह?

गर्भवती हथिनी की हुई थी मौत
बता दें कि 27 मई को केरल के पलक्कड़ जिले में पटाखों से भरा अनानास खाने से गर्भवती हथिनी की मौत हो गई थी। मुंह में विस्फोट होने की वजह से उसे गंभीर चोट लगी थी। जिसके बाद नदी में खड़े-खड़े हथिनी की मौत हो गई थी। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश था। जिसके बाद जांच टीम का गठन किया गया। अब तक इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा चुका है।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग