4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपोलो अस्पताल के चेयरमैन बोले, Jayalalitha के वार्ड में नहीं लगे थे कैमरे

एआईएडीएमके उप महासचिव टीटीवी दिनकरण ने दावा किया था कि अस्पताल के पास भी सीसीटीवी फुटेज रखी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devesh Kumar Sharma

•

Updated: 27 Sep 2017, 9:21 PM IST

jayalalitha at rajaji hall

अपोलो अस्पताल के चेयरमैन बोले, Jayalalitha के वार्ड में नहीं लगे थे कैमरे

पत्रिका ब्यूरो @ चेन्नई/नई दिल्ली. अपोलो अस्पताल के चेयरमैन डॉ प्रताप सी. रेड्डी ने बुधवार को कहा कि हम लोगों के पास राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के इलाज के दौरान की कोई भी सीसीटीवी फुटेज नहीं है, क्योंकि जहां पर उनका इलाज चल रहा था, उस वार्ड में कैमरे नहीं लगे हैं। गौरतलब है कि सोमवार को पार्टी से दरकिनार किए गए एआईएडीएमके उप महासचिव टीटीवी दिनकरण ने दावा किया था कि वीके शशिकला के पास अम्मा के इलाज के दौरान का वीडियो है। वहीं अस्पताल के पास भी सीसीटीवी फुटेज रखी हुई है।

नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में रेड्डी ने कहा कि एआईएडीएमके के सभी सदस्य और मंत्रियों के सवालों का हम जवाब नहीं दे सकते हैं, लेकिन जयललिता के इलाज और निधन को लेकर जारी जांच में अगर जांच आयोग को जरूरत पड़ी, तो सहयोग किया जाएगा। उन्होंने पर्यावरण मंत्री श्रीनिवासन की उस टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने लोगों से माफी मांगते हुए कहा था कि अम्मा के स्वास्थ्य को लेकर उन्होंने झूठ बोला था।


आरटीआई से खुलासा : परिजनों व अफसरों से जयललिता ने अस्पताल में की थी चर्चा :

पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के निधन की न्यायिक जांच के आदेश की पृष्ठभूमि में सरकार ने कहा है कि अस्पताल में रहते हुए उन्होंने परिजनों और कावेरी मसले पर अफसरों से चर्चा की थी। राज्य के स्वास्थ्य सचिव जे. राधाकृष्णन ने एक आरटीआई में उक्त जवाब दिया। जवाब में कहा गया कि जयललिता ने परिजनों से तथा कावेरी समेत अन्य महत्वपूर्ण मसलों पर अफसरों से चर्चा की थी। जयललिता के आहार लेने के बारे में जवाब था कि स्व. मुख्यमंत्री की शुरुआत में हालत बिगड़ गई थी, लेकिन बाद में इसमें सुधार आया और वे आहार ग्रहण करने लगी थी। स्वास्थ्य सचिव ने आरटीआई के एक सवाल का यह भी जवाब दिया कि जयललिता के इलाज के खर्च को लेकर सरकार ने कोई राशि आवंटित नहीं की थी।