8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से जंग के बीच बोले आर्मी चीफ, 6 घंटे के प्लान के साथ सेना तैयार

Army Chief Narvane का बड़ा बयान Cornavirus से जंग के लिए तैयार सेना 6 घंटे के प्लान के साथ हर जवान तैयार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 27 Mar 2020, 3:41 PM IST

army chief

आर्मी चीफ एम एम नरवाने

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या 700 के पार पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र और केरल जैसे राज्यों में हालात सबसे ज्यादा बुरे हैं। यहां पर मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंच चुकी है।

इस बीच आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Army Chief General M M Naravane) ने कहा है कि सेना कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। किसी भी हालात से निपटने के लिए हम अपना पूरा जोर लगा देंगे।

देश में क्मुनिटी ट्रांसमिशन के खतरे के बीच मुस्लिम समुदाय ने उठाया सबसे बड़ा कदम

सेना प्रमुख एम. एम. नरवणे का कहना है कि अगर जरूरत पड़ती है तो सेना किसी भी कदम को उठाने के लिए तैयार है। आर्मी के पास एक '6 घंटे' का प्लान तैयार है, जिसके तहत तुरंत ही आइसोलेशन सेंटर और आईसीयू को तैयार किया जा सकता है।

आर्मी चीफ नरवणे के मुताबिक, इस संकट की घड़ी में भी सेना अपना काम कर रही है और सभी ऑपरेशनल टास्क इस वक्त जारी हैं।

आर्मी चीफ ने कहा, कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में मेडिकल सर्विस की जरूरत आगे बढ़ सकती है। भारतीय सेना के सभी जवानों को कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी गई है और जरूरी कदम उठाने को कहा गया है, ताकि किसी को कोई परेशानी ना होगा।

यह है 6 घंटे का प्लान
सेना प्रमुख एम.एम. नरवाणे ने बताया कि सेना अलग-अलग स्तर पर कोरोना से निपटने की तैयारी कर रही है।
इसमें सर्विलांस और आइसोलेशन की प्रोडक्टविटी को बढ़ाना, अलग-अलग बेस पर मौजूद सेना के अस्पतालों में 45 बेड का एक आइसोलेशन वार्ड तैयार करना और इसके साथ ही 10 बेड का एक आईसीयू वार्ड भी तैयार करना। ये सुविधा बस 6 घंटे के नोटिस पर तैयार की जा सकती है।

तेजी से बदल रही है मौसम की चाल, प्री मानसून को लेकर जारी हुई सबसे बड़ा अलर्ट

सेना प्रमुख ने माना कि अभी ये कहना काफी मुश्किल है कि आगे किस तरह के हालात बनते हैं, लेकिन सेना और देश किसी भी तरह की चुनौती से निपटने को तैयार है।

इसको लेकर पिछले 2-3 महीने में सेना में अलग-अलग स्तर पर ट्रेनिंग भी दी जा रही है। वह रोजाना इसका रिव्यू भी कर रहे हैं। सेना प्रमुख एम. एम. नरवाणे ने माना कि भारत में अगले हफ्ते काफी अहम हैं।