1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व मंत्री का दावा, पीएम मोदी के ‘मन की बात’ पुस्तक के लेखक नहीं है राजेश जैन

जैन ने भी कहा कि उनका इस पुस्तक से कोई लेना देना नहीं है उनका नाम घसीटा गया है  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pankaj Kumar Yadav

•

Updated: 4 Apr 2018, 3:23 PM IST

Book PM Modi

Pm modi Book

नई दिल्ली। पूर्व मंत्री अरुण शौरी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात,ए सोशल रिवोल्यूशन आॅन रेडियो' पुस्तक के लेखक राजेश जैन नहीं है। शौरी का दावा है कि जिस किताब का लोकार्पण पिछले साल राष्ट्रपति भवन में किया गया उस पुस्तक से जैन का कोई लेना—देना नहीं है। एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में शौरी ने कहा कि राजेश जैन उनके पुराने मित्र हैं और जिस तरीके से पुस्तक के लेखक के तौर पर जैन का नाम बताया जा रहा है उससे आश्चर्य हो रहा है। जैन भी कहते हैं कि पुस्तक के लेखक के तौर पर उनका नाम कैसे है।

गौरतलब है कि पिछले साल 26 मई को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में दो किताबों का विमोचन हुआ। इसमें एक पुस्तक राजेश जैन की 'मन की बात, ए सोशल रिवोल्यूशन आॅन रेडियो'और दूसरी किताब उदय माहूरकर की 'मार्चिंग विद अ बिलियन : अनालाइजिंग नरेंद्र मोदीज गवर्नमेंट इन मिड टर्म' है। लेकिन पूर्व मंत्री शौरी का दावा है राजेश जैन उनके पुराने मित्र हैं और उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के मन की बात पुस्तक से उनका कोई लेना—देना नहीं है। फिर भी एक लेखक तौर पर उनका नाम बताया जा रहा है। शौरी के मुताबिक जैन ने उन्हें बताया कि विमोचन समारोह में उन्हें लिखित भाषण पढ़ने को दे दिया गया।

विमोचन समारोह में थी कई हस्तियां मौजूद

पुस्तक के विमोचन समारोह में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, तत्कालीन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, वित्त अरुण जेटली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। पीआईबी पर इस पुस्तक के बारे में अलग—अलग विज्ञप्ति जारी की गई थी। 25 मई को जारी की गई विज्ञप्ति में पुस्तक के बारे में बताया गया है लेखक ने संग्रहित किया है वहीं 26 मई को जारी दूसरी विज्ञप्ति में राजेश जैन को लेखक बताया गया है।