28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर पानी-पानी हुई राजधानी, पहाड़ों पर आसमानी सितम जारी

रविवार को भी कई जगह पानी भर गया।
2 min read
Google source verification
Rain

फिर पानी-पानी हुई राजधानी, कई जगह जलभराव से परेशान दिखे लोग

नई दिल्ली। रविवार को दिल्ली एनसीआर में फिर से जोरदार बारिश हुई। सुबह से ही यहां रुक-रुक कर बरसात हो रही है। भारी बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया है। जिससे लोग जूझते नजर आए।

जलभराव से परेशान दिखे लोग

भारी बारिश के बाद दिल्ली एक बार फिर से दरिया बन गई। कई जगह जलभराव हुआ है। जगह-जगह जलभराव होने से ट्रैफिक बाधित हुआ है। यातायात स्लो चल रहा है। कई जगह पुलिस ने एहतियादन रास्ता बंद कर दिया है। हालांकि आज रविवार है तो दफ्तर जाने वाले लो ना के बराबर हैं। फिर भी जो लोग अपने घर से निकले हैं उनमें से कई लोग जलभराव और ट्रैफिक से जूझते नजर आए। बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान सफदरजंग में 24.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान पालम में 19.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

इन जगहों पर भारी जलभराव

देश की राजधानी फिर से पानी-पानी हो गई है। लुटियन जोन में पानी भर गया है। रिंग रोड से भैरो मार्ग का रास्ता बंद कर दिया गया है। प्रगति मौदम, मोदी बाग में भी पानी जमा होने की खबर है। वहीं रिंग रोड और आरके पुरम में भी जलभराव हुआ है।

अगले 2-3 दिन दिल्ली-एनसीआर में बरसते रहेंगे मेघ, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश

आसमान से बरस रही है आफत

आसमान से लगातार आफत बरस रही है। पहाड़ी इलाकों में भी बारिश का सितम जारी है उत्तराखंड के चमोली में चट्टान खिसकने से रास्ता बंद हो गया है। वहीं उत्तराखआंड की राजधानी देहरादून में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। टिहरी में भूस्खलन के बाद विशालकीय झील बन गई है। उधर पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भी भारी बारिशहुई है। अरुणाचल प्रदेश में सियांग नदी उफान पर है। चीन की सियांग नदी (भारत में ब्रह्मपुत्र) में लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण अरुणाचल और असम के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालत हो गए हैं