15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असम कांग्रेस के प्रमुख अंजन दत्ता का निधन

कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दत्ता के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया, गांधी ने ट्वीट कर कहा कि दत्ता का निधन से कांग्रेस को देश के साथ-साथ असम में बड़ी क्षति है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Abhishek Tiwari

Jun 16, 2016

Assam Congress Chief Anjan Dutta Dies

Assam Congress Chief Anjan Dutta Dies

गुवाहाटी। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष अंजन दत्ता का आज सुबह नयी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। एस के सूत्रों के मुताबिक श्री दत्ता ने सुबह साढ़े सात बजे आखिरी सांसें ली।

दक्षिण अफ्रिका से पारिवारिक अवकाश से लौटने के बाद संक्रमण की चपेट में आने पर श्री दत्ता एक माह से अधिक समय से एम्स में भर्ती थे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक उनको निमोनिया और उच्च ब्लड शुगर से पीड़ति थे। दत्ता के पार्थिव शरीर को गुवाहाटी लाया जाएगा। उनके पैतृक घर शिवसागर में उनका अंतिम संस्कार किये जाने की संभावना है। वह पूर्व कैबिनेट मंत्री के अलावा पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके थे। श्री दत्ता के परिवार में पत्नी और दो पुत्रियां हैं। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दत्ता के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। गांधी ने ट्वीट कर कहा कि दत्ता का निधन से कांग्रेस को देश के साथ-साथ असम में बड़ी क्षति है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने भी दत्ता के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

ये भी पढ़ें

image