
इस नशे का शौकीन थे अटल बिहारी वाजपेयी, यहां से मंगवा कर करते थे सेवन
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता अटल बिहारी वाजपेयी की हालत काफी नाजुक है। फिलहाल, वाजपेयी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। एम्स ने उनका मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया कि उनकी हालत कल की तरह बनी हुई है। आज हम आपको उनके बारे में कुछ दिलचस्प जानकारी देने जा रहे हैं। अटल की कविता और राजनीति के सफर के बारे में आप सब जानते ही हैं। लेकिन, इसके अलावा वे खाने-पीने के साथ एक नशे का भी काफी शौकीन थे।
भांग के काफी शौकीन थे
ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि अटल बिहार वाजपेयी को भांग बहुत पसंद था। वे अक्सर भांग का सेवन करते थे। खासकर होली में तो बिना ठंडई का उनका गुजारा नहीं होता था। बताया जाता है कि उन्हें उज्जैन का भांग काफी पसंद था। इसलिए, उनके लिए स्पेशल उज्जैनी भांग मंगाया जाता था। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर बताते हैं जब वो नेता प्रतिपक्ष थे तो एक बार वह इंदौर से उज्जैन उनके साथ कार से आए। उसके बाद वह उन्हें लेकर गोपाल मंदिर गए। अटल बिहारी वाजपेयी ने उनसे कहा कि मंदिर तांगे से चलेंगे कार से नहीं। वहां पहुंचकर अटल जी ने उनसे कहा कि तीन गिलास भांग ले आओ। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि दो गिलास मैं लूंगा और एक गिलास तुम पीना। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे गिलास में बादाम किशमिश भी डलवा देना। इसी उदाहरण से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो भांग के कितने शौकीन थे।
झींगा मछली थी बहुत पसंद
अटल जी खाने-पीने का भी बहुत शौकीन थे। अटल जी को शाकाहारी की जगह मांसाहारी खाना बहुत पसंद था। मांसाहारी व्यंजन में उन्हें झींगा मछली सबसे ज्यादा पसंद थी। अटल जी अक्सर प्रॉन की डिश खाते थे। इसके अलावा अटल जी को ग्वालियर के बूंदी के लड्डू, जलेबी और कचौड़ी खूब खाते थे। कहा जाता है कि जब भी वे ग्वालियर जाते थे यह डिश जरूर खाते थे। फिलहाल, यह कद्दावर नेता जिंदगी और मौत से झूझ रहा है और पूरे देश में इनके लिए प्रार्थना की जा रही है।
Published on:
16 Aug 2018 01:17 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
