अटल बिहारी वाजपेयी खुद इस 'दुर्गा' वाले बयान को झूठ बता चुके हैं। एक टीवी इंटरव्यू के दौरान जब अटल जी से पूछा गया कि क्या आपने इंदिरा गांधी को दुर्गा कहा था, तो जवाब में उन्होंने कहा, ' मैंने कभी भी इंदिरा को दुर्गा नहीं कहा, ये अखबार वालों ने छाप दिया और मैं खंडन करता रह गया कि मैंने नहीं कहा, मैंने नहीं कहा...लेकिन लोगों ने कहा कि आपने कहा है, आपने कहा है। मैंने खत लिखकर इसका खंडन किया तो कहीं एक कोने में छाप दिया, जिसपर किसी ने ध्यान नहीं दिया।