
वियना में आतंकी हमला। (फाइल फोटो)।
नई दिल्ली। ऑस्ट्रिया के वियना में आतंकी हमले के बाद 11 नवंबर तक नई दिल्ली स्थित ऑस्ट्रिया का दूतावास आम जनता के लिए बंद रहेगा। यह कदम ऐहतियात के रूप में लिया गया है। गौरतलब है कि यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया (Austria)के वियना शहर (Vienna terror attack) में एक यहूदी मंदिर समेत छह अलग-अलग जगहों पर आतंकी हमले हुए हैं। कई हथियारबंद लोगों ने यहां पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रिया इसे सुनियोजित आतंकी हमला करार दिया है। इस आतंकी वारदात में एक हमलावर सहित एक आम आदमी की मौत हुई हमले में सात लोगों की मौत की खबर है। विएना पुलिस विभाग के अनुसार इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक एक आतंकी की तलाश जारी है।
वियना पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि रात 8 बजे ये गोलीबारी की घटना हुई। कई संदिग्ध आधुनिक राइफल्स से लैस नजर आए। गोलीबारी की घटना शहर के छह अलग-अलग जगहों हुई। इस आतंकी हमले में कई लोग घायल हुए। इनमें से एक अधिकारी भी शामिल है। वहीं एक शख्स की मौत हो गई है।
Updated on:
03 Nov 2020 04:49 pm
Published on:
03 Nov 2020 04:43 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
