3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या मामले पर सुप्रीम फैसले के बाद, बीजेपी के सुब्रमण्यम स्वामी का बड़ा बयान, बताया अब क्या करे सरकार

Ram Mandir Verdict सुब्रमण्य स्वामी का विवादित बयान स्वामी: अशोक सिंघल को भारत रत्न देने की घोषणा करे सरकार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 10 Nov 2019, 8:39 AM IST

swami.jpg

नई दिल्ली। अयोध्या मामले पर सुप्रीम फैसले के बाद कई तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं। कहीं हिंदू पक्ष में जश्न का माहौल है तो कहीं असंतोष भी दिखाई दे रहा है। हालांकि तमाम राजनीतिक दलों की ओर से जो प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं उनमें सभी ने सुप्रीम कोर्ट की ओर जारी फैसले पर अपनी सहमित जताई है, लेकिन बीजेपी के एक दिग्गज नेता ने इस फैसले के बाद एक नए विवाद को जन्म दे दिया है।

जी हां बीजेपी के कद्दावर नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने इस ऐतिहासिक फैसले के मौके पर बड़ा बयान दे दिया है। बीजेपी नेता ने केंद्र सरकार से विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न देने की मांग की है।

राम मंदिर पर VHP ने खोला सबसे बड़ा राज, बोला-इस तरह

सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया, "जीत के इस मौके पर श्री अशोक सिंघल को याद करें। नमो (नरेंद्र मोदी) सरकार को तत्काल उन्हें भारतरत्न देने की घोषणा कर देनी चाहिए।"
उन्होंने कहा, "भगवान ने जब मंदिर के पुनर्निर्माण की शुरुआत चाही, तभी यह फैसला दिया जा रहा है। जय श्री राम।"
राम मंदिर आंदोलन में सिंघल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
बीजेपी के दिग्ग नेता सुब्रमण्यम स्वामी का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब हर तरफ शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की जा रही है।
वहीं फैसले से मुस्लिम पक्ष अब भी संतुष्ट नहीं है ऐसे में स्वामी का ये बयान भड़काउ साबित हो सकता है।