7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर काटने वाले बयान के बाद Twitter Users के निशाने पर रामदेव

रामदेव के विवादित बयान के बाद लोगों ने ट्विटर पर शेयर किए कई चुटकुले और फोटोशॉप्ड तस्वीरें
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Puneet Parashar

•

Updated: 5 Apr 2016, 12:42 PM IST

ramdev

ramdev

पानीपत। 3 अप्रैल को रोहतक में हुई सद्भावना रैली में बाबा रामदेव ने एक विवादित बयान दिया था। जिसके बाद अब वह सोशल मीडिया के निशाने पर हैं। रामदेव ने कहा था कि एक आदमी टोपी पहनकर कहता है कि चाहे जो कर लें, लेकिन भारत माता की जय नहीं बोलूंगा। उसे यह जान लेना चाहिए कि हम संविधान में आस्था रखते हैं। कानून का सम्मान करते हैं, नहीं तो अनगिनत धड़ों से सिर काट देते।

उनके इस बयान के बाद से ट्विटर यूजर्स ने इस मुद्दे को उठा लिया और ट्विटर पर #TalibaniRamdev ट्रेंड करने लगा। ट्विटर पर लोगों ने बाबा रामदेव की जिहादी जॉन के रूप में मॉफ्ड फोटो शेयर की। इस तस्वीर में रामदेव जिहादी जॉन की तरह सर काटने की मुद्रा में खड़े नजर आ रहे हैं। बाबा की कई सारी फनी फोटोज शेयर कर उनके साथ ही पतंजलि ब्रांड का भी मजाक उड़ाया गया। एक फोटो तो बगदादी के साथ भी शेयर की गई थी। इन फोटोज में लोगों ने उनकी तुलना तालिबान और आईएस के आतंकियों से की।

बता दें कि बाबा रामदेव ने हैदराबाद के सांसद और MIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिए बिना उन पर पलटवार किया था। इससे पहले बाबा अक्सर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आते रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही पतंजलि ब्रांड की फनी फोटोज ट्विटर, इंस्टाग्राम और वाट्सऐप पर कहा गया कि विजय माल्या के भागने के बाद अब रामदेव अपने ब्रांड की बियर के साथ एयरलाइंस भी लॉन्च करेंगे।

क्यों आया ऐसा बयान?
गौरतलब है कि पिछले दिनों संघ प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान के जवाब में ओवैसी ने कहा था कि अगर मेरी गर्दन पर चाकू रख दो तो भी मैं भारत माता की जय नहीं बोलूंगा।