scriptजामिया में चंद्रशेखर की रिहाई की मांग, समर्थन में लगाए बैनर | Banners in support of Chandrasekhar's release in Jamia | Patrika News
विविध भारत

जामिया में चंद्रशेखर की रिहाई की मांग, समर्थन में लगाए बैनर

भीड़ को भड़काने का है आरोप
मस्जिद से किया गया था गिरफ्तार
रिहाई की मांग में लगाए पोस्टर

Jan 04, 2020 / 09:25 am

Navyavesh Navrahi

bhim_army.jpg
दो सप्ताह से जेल में बंद भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद को रिहा करने की मांग जामिया विश्वविद्यालय के बाहर चल रहे प्रदर्शन के दौरान उठाई गई। यहां नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने चंद्रशेखर की रिहाई के लिए प्रदर्शन स्थल के दोनों और बड़े-बड़े बैनर भी लगाए। चंद्रशेखर के कई समर्थक शुक्रवार को जामिया के बाहर चल रहे मुखालफत में शामिल भी हुए।
वकीलों के सामने उठाया गिफ्तारी का मुद्दा

मेरठ से प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आए अनिल मौर्य ने यहां बताया कि चंद्रशेखर केवल विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जामा मस्जिद पहुंचे थे। उन्होंने न हिंसा की न किसी को हिंसा के लिए उकसाया। बावजूद इसके पुलिस ने चंद्रशेखर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जामिया पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के समक्ष भी चंद्रशेखर की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया गया।
विवि के बाहर चंद्रशेखर के समर्थन में बैनर

जामिया में पिछले 22 दिन से सीएए के विरोध में डटे आफताब आलम के मुताबिक, चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के जरिए पुलिस लोगों को इस प्रदर्शन में न शामिल होने की धमकी दे रही है। जामिया के छात्र व अन्य प्रदर्शनकारी भी चंद्रशेखर की रिहाई की मांग कर रहे हैं। जामिया विश्वविद्यालय के बाहर दोनों ओर चंद्रशेखर के समर्थन में बड़े-बड़े बैनर लगाए गए हैं।
दो सप्ताह पहले किया गया था गिरफ्तार

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान दो सप्ताह पहले भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। चंद्रशेखर आजाद को दरियागंज में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
भीड़ को भड़काने का था आरोप

चंद्रशेखर को जामा मस्जिद से हिरासत में लिया गया था। उन्हें भीड़ को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में चंद्रशेखर के अलावा 15 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को शांति भंग और दंगा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दिल्ली के सीमापुरी इलाके में पथराव करने के आरोप में भी पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Hindi News / Miscellenous India / जामिया में चंद्रशेखर की रिहाई की मांग, समर्थन में लगाए बैनर

ट्रेंडिंग वीडियो