नई दिल्ली। उत्तराखंड में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल, देवप्रयाग स्थित श्मशान घाट में कुछ लोग एक डेड बॉडी का अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही लाश को मुखाग्नि दी गई कि अचानकर भगदड़ मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि किसी ने नदी में छलांग लगा दी, तो कोई सड़क की ओर भागने लगा। इस अफरा-तफरी में कई लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।