4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लिफाफा गैंग से सावधान…! अगर आप भी करते हैं कैब शेयर, तो बचकर रहें

अगर आप भी पैसे बचाने के लिए कैब शेयरिंग की सुविधा लेते हैं तो सावधान हो जाइए। ये काम खतरे से खाली नहीं हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devesh Kumar Sharma

•

Updated: 17 Dec 2017, 12:54 PM IST

lifafa gang

lifafa gang

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में शेयरिंग कैब में सफर करना अब पहले की तरह सुरक्षित नहीं रहा। अगर आप भी पैसे बचाने के लिए कैब शेयरिंग की सुविधा लेते हैं तो सावधान हो जाइए। ये काम खतरे से खाली नहीं हैं। दरअसल, दिल्ली में एक बार फिर लिफाफा गैंग सक्रिय हो चुका है। इस बार लिफाफा गैंग के निशाने पर शेयरिंग कैब लेने वाले लोग हैं। दिल्ली पुलिस के पास कुछ पीडि़तों ने इस संदर्भ में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि अभी तक लिफाफा गैंग के किसी सदस्य को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

ऐसे बनाते हैं शिकार :


पुलिस के अनुसार, यह गैंग बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के बाहर पर गाड़ी का इंतजार कर रहे लोगों को निशाना बनाता है। उनके साथ सामान्य बातचीत के जरिए ये जानने की कोशिश की जाती हैं कि वे किस जगह जा रहे हैं और स्वयं के भी उसी ओर जाने की बात कहकर उन्हें विश्वास में लेते हैं। इसके बाद शेयरिंग कैब बुक करने की बात करते हंै और रास्ते में उन्हें लूट लेते हैं। उनके साथ मौजूद एक-दो साथी इस काम में मदद भी करते हैं।

टैक्स कंसल्टेंट से लूटे 70 हजार :


ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें लिफाफा गैंग ने 50 वर्षीय टैक्स कंसल्टेंट को निशाना बनाया और उससे करीब 70,000 रुपए लूट लिए। लूट का शिकार हुए व्यक्ति ने पीडि़त ने पुलिस को बताया कि बताया कि वह 11 दिसंबर को महिपालपुर एक्सटेंशन बस स्टैंड पर किसी शेयरिंग प्राइवेट कैब से ओखला जाने की जुगत में थे। कैब का इंतजार करने के दौरान एक शख्स उनके पास आया और नेहरू प्लेस जाने का रास्ता पूछा। इस पर पीडि़त ने उससे कहा कि वह भी उधर ही जा रहे हैं और वे दोनों शेयरिंग कैब में साथ जा सकते हैं। इस बीच एक और शख्स आया और उसने भी उसी ओर जाने की बात कही।

रिवॉल्वर और वॉकी-टॉकी भी था :


पीडि़त ने बताया कि इसके बाद तीनों एक शेयरिंग कैब बुक कर साथ चल पड़े। लुटेरे ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और कहा कि वह लाजपत नगर से एटीएम से 40 लाख रुपए लूटने वाले गैंग की तलाश में निकला हुआ है और गुप्त सूचना मिली है कि गैंग का एक सदस्य नेहरू प्लेस में है। लुटेरा सादे लिबास में था, लेकिन उसके पास एक रिवॉल्वर और एक वॉकी-टॉकी भी थी। इस बीच उसके वॉकी-टॉकी पर मैसेज आया कि एक व्यक्ति 15 लाख रुपए के साथ पकड़ा गया है। फिर उसने अचानक कैब को रूट बदलने के लिए कहा। जब उन्होंने विरोध किया तो उनसे कहा कि वह पुलिस कार में बैठे हैं और उन्हें अब धौला कुआं पुलिस स्टेशन चलना होगा।

तलाशी की बात कहकर छीने पैसे और कार्ड :


गोली मारने की धमकी देकर लुटेरे ने पीडि़त के बैग से 8,000 रुपए कैश निकाल लिए। साथ ही तीन डेबिट कार्ड भी ले लिए और पिन भी लिखवा लिया। बाद में धौला कुआं फ्लाईओवर के नीचे कार रोककर उसे उतार दिया। इसके बाद पीडि़त ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तब तक लुटेरे उनके डेबिट कार्ड से 70,000 रुपए निकाल चुके थे। वहीं दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।