8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार के महाबोधि मंदिर में बौद्ध भिक्षुओं के बीच हिंसक झड़प, चढ़ावे को लेकर मार-पीट

बिहार के विश्व प्रसिद्ध महाबोधी मंदिर में झगड़े बौध भिक्षु सुरक्षाबलों की बीच बचाव के बाद शांत हुआ मामला चढ़ावे को लेकर हुई हिंसक झड़प
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 14 Oct 2019, 12:15 PM IST

002.jpg

नई दिल्ली। बिहार से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के विश्व प्रसिद्ध बोधगया के महाबोधि मंदिर बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। लेकिन विश्व धरोरह महाबोधि मंदिर में रविवार को उस समय सब हैरान हो गए जब अहिंसा का उपदेश देने वाले बौद्ध भिक्षु ही आपस में लड़ पड़े। सुरक्षाबलों के बीच बचाव से मामला शांत कराया गया।

भिक्षुओं की इस झड़प और लड़ाई में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदल रही है मौसम की चाल, देश के इन राज्यों की तरफ बढ़ रहा है बड़ा खतरा

ये लड़ाई की बड़ी वजह
भिक्षुओं में हुई लड़ाई की सबसे बड़ी वजह चढ़ावे को बताया जा रहा है। मुख्य मंदिर के बोधि वृक्ष के नीचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु शरद पूर्णिमा के चलते पूजा अर्चना कर रहे थे, तभी दूसरी तरफ हो हल्ला होने लगा। इसके कारण सभी का ध्यान उस ओर चला गया।

श्रद्धालुओं में ही दो भिक्षुओं के बीच लात-घूंसे चलता देख सब चौंक गये। ठाकुर नाम के भिक्षु ने हो हल्ला शुरू किया और एक अन्य भिक्षु के साथ गाली गलौज के बाद मारपीट की।

मामला शांत होने के बाद मंदिर के मुख्य पुजारी ने बोधगया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। आपको बता दें कि बिहार में विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर बौद्ध भिक्षुओं के लिए सबसे पावन स्थल है।

परंपरा के मुताबिक तीन महीने के वर्षाकाल की समाप्ति पर यहां चीवर दान समारोह होता है। इस अवसर पर विश्वभर के भिक्षु यहां पहुंचते हैं। इस बार का चीवर दान वियतनाम के श्रद्धालुओं की ओर से किया गया।

प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक पूजा स्थल से कुछ ही दूर 40 से 50 की संख्या में भिक्षुओं का एक समूह बैठा था, लेकिन उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था।

इसी बीच भिक्षुओं के बीच हंगामा हो गया, यह विवाद हिंसा में बदल गया और उनमें से एक भिक्षु को गंभीर चोटें आई हैं।