
नई दिल्ली। बिहार के शिवहर जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध पक्षी बरामद किया गया है, जिसके पंख के ऊपर पीठ पर एक कैमरा लगा हुआ है। पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि बरामद पक्षी बाज की तरह लग रहा है। चिकनौटा गांव में इस पक्षी को देखकर अन्य पक्षी शोर मचा रहे थे, तब इस संदिग्ध पक्षी पर ग्रामीणों की नजर गई।
पक्षी के नीचे आने के बाद लोगों को उसके शरीर पर कुछ संदिग्ध वस्तु लगा दिखाई दिया। जिसके बाद गांव के लोगों ने किसी तरह पक्षी को पकड़कर थाने को सुपुर्द किया।
नगर थाना के प्रभारी सुदामा राय ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि संदिग्ध पक्षी की पीठ पर कैमरा बंधा हुआ है। पक्षी को वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। कैमरा से लैस कथित बाज के विषय में जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। पुलिस कैमरे की जांच में जुटी है।
Updated on:
10 Dec 2019 06:54 pm
Published on:
10 Dec 2019 06:50 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
