
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के राष्ट्रीय सचिव व आंध्र प्रदेश के सह प्रभारी सुनील देवधर ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू पर गंभीर आरोप ( BJP Target chandra babu naidu ) लगाए हैं। देवधर ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू दो साल के अंदर भ्रष्टाचार के लिए जेल जाएंगे। उन्होंने TDP पर शासन के दौरान बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
सुनील देवधर: नायडू पर लगाए भ्रष्ट्राचार के आरोप
बीजेपी राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ मुख्यमंत्री वाई.एस.जगन मोहन रेड्डी ( Jagan Mohan Reddy ) को जांच व कार्रवाई के लिए केंद्र को फाइलें भेजना चाहिए। बता दें कि सुनील देवधर ने यह बातें भाजपा सदस्यता अभियान के तहत आयोजित एक समारोह में मीडिया से बात करते हुए कहीं।
सुनील देवधर ( sunil deodhar ) कहा, 'केंद्र की ओर से दिया गया धन लोगों तक नहीं पहुंचा है। पैसा कहां चला गया? इसकी वसूली की जानी है। यह चोरी जनता व केंद्र सरकार के ध्यान में लाई जानी चाहिए। फाइलों को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को जांच व कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।'
देवधर ने आगे कहा कि जगन रेड्डी ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वादा किया है। उन्हें TDP सरकार के दौरान भ्रष्टाचार ( BJP Target Chandra babu naidu ) पर कार्रवाई करनी चाहिए।
राम माधव : तेलंगाना में बीजेपी विकल्प के तौर पर
वहीं, गुंटूर में एक बैठक के दौरान भाजपा महासचिव राम माधव ( Ram Madhav ) ने कहा कि बीजेपी तेलंगाना की तरह आंध्र प्रदेश में मजबूत की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को अब तेलंगाना में विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।
राम माधव ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा, 'आप सभी को बीजेपी को मजबूत बनाने व विकल्प बनाने की चुनौती को स्वीकार करनी चाहिए। आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पार्टी 2024 में राज्य में सत्ता आए।'
शिवराज सिंह चौहान का नायडू पर हमला
इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पूर्व मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ( BJP Target Chandra babu naidu ) पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरह TDP भी खाली हो जाएगी, क्योंकि इसके बहुत से नेता बीजेपी में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
Updated on:
14 Jul 2019 10:09 pm
Published on:
14 Jul 2019 08:29 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
