31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्लू व्हेल चैलेंज ने ली पश्चिम बंगाल के बच्चे की जान, देहरादून में प्रशासन ने बचाया

जानलेवा हो चुका ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल तेजी से अपने पैर फैला रहा है। पश्चिम बंगाल के एक लड़के ने ब्लू व्हेल गेम के चक्कर में अपनी जान दे दी। वहीें देहर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 13 Aug 2017, 10:15 AM IST

blue whale game

Blue whale game

नई दिल्ली। जानलेवा हो चुका ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल तेजी से अपने पैर फैला रहा है। पश्चिम बंगाल के एक लड़के ने ब्लू व्हेल गेम के चक्कर में अपनी जान दे दी। अनकन 10वीं कक्षा का छात्र था। वहीं देहरादून में स्कूल प्रशासन ने पांच बच्चों को गेम के चलते को कोई गलत कदम उठाने से रोक लिया। बता दें कि ब्लू व्हेल गेम की आखिरी स्टेज में गेम आपको सुसाइड करने के लिए कहता है।

बाथरूम में की आत्महत्या
पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर के आनंदपुर इलाके में रहने वाले अनकन ने अपने घर के बाथरूम में आत्महत्या की। अनकन की मां ने बताया कि उसने उसे खाना खाने के लिए बुलाया तो उसने कहा कि वह नहाकर खाना खाएगा। जब वह काफी देर से बाथरूम से बाहर नहीं निकला तो हमने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अनकन ने अपने सिर को प्लास्टिक से कस कर बांध लिया था। जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। अनकन को तुरंत अस्पताल भी ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनकन के पिता गोपीनाथ ने बताया कि जब अनकन स्कूल से आया था, तो आते साथ ही वह कम्प्यूटर के सामने बैठ गया था। वहीं अनकन के एक दोस्त ने बताया कि वह ब्लू व्हेल चैलेंज गेम खेला था। अब वह आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका था।

देहरादून में बची बच्चे की जान
ब्लू व्हेल गेम चैलेंज में देहरादून में एक बड़ी घटना होने से रूक गई। देहरादून के स्कूल प्रशासन ने पांचवी क्लास में पढ़ने वाले बच्चे को आत्महत्या करने के रोक लिया। बच्चे ने स्कूल प्रिंसिपल के सामने यह बात स्वीकार की वह ब्लू व्हेल गेम खेल रहा है। स्कूल प्रशासन ने कहा कि हमने गौर किया कि वह कुछ दिनों से अलग ही तरीके से बर्ताव कर रहा हैं क्योंकि वह हमेशा खुश रहने वाला बच्चा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह परेशान लग रहा था। हमने जब पता लगाया तो, हमें पता चला कि वह जानलेना ब्लू व्हेल गेम खेलता है। इसलिए हमने तुरंत एक्शन लिया।