20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Boder Dispute : पैंगोंग झील के पास भारत और चीन के सैनिकों के फिर हुई झड़प, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

भारत और चीन के सैनिकों के बीच एक बार फिर हुई झड़प। सीमा विवाद समाधान को लेकर सैन्य अधिकारियों की बातचीत जारी।

2 min read
Google source verification
Ladakh Pangong tso

भारत और चीन के सैनिकों के बीच एक बार फिर हुई झड़प।

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव जारी है। इस बीच भारत और चीन के सैनिकों के बीच एक बार फिर बॉर्डर पर झड़प हुई है। जानकारी के मुातबिक इस बार ईस्टर्न लद्दाख में पैंगोंग झील इलाके में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प 29 और 30 अगस्त की रात को हुई है।

बताया जा रहा है कि चीनी सेना PLA के सैनिकों ने पहले बनी सहमति का उल्लंघन करते हुए पूर्वी लद्दाख में घुसपैठ की कोशिश की। भारतीय सेना ने पैंगोंग त्सो इलाके में चीनी सैनिकों को घुसने से रोका। सेना की ओर से घुसपैठ करने से रोकने के दौरान ही झड़प होने की सूचना है।

भारतीय सेना के पीआरओ कर्नल अमन आनंद ने बताया कि यह झड़प 29-30 अगस्त को हुई। चीनी सैनिकों ने पहले बनी सहमति का उल्लंघन करते हुए पूर्वी लद्दाख में घुसपैठ की कोशिश की।

इस IPS अफसर ने आसाराम पर लिखी किताब, बाबा के खोले सारे राज़

घुसपैठ की कोशिश की नाकाम
भारतीय सैनिकों ने पैंगोंग त्सो झील के दक्षिण किनारे पर चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया। चीन लगातार इस क्षेत्र की यथा स्थिति को बदलने की कोशिश में जुटा है। फिलहाल इस झड़क में घायलों व हताहत की सूचना नहीं है। खास बात यह है कि मीडिया को ये सूचना खुद रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक रूप से दी है।

सैन्य अधिकारियों की बातचीत जारी
दूसरी तरफ भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच चुशूल में विवाद समाधान को लेकर बातचीत जारी हैं। भारत सैन्य अधिकारियों ने कहा कि बातचीत के जरिए सीमा विवाद समाप्त करने को लेकर हमारा प्रयास जारी रहेगा।

पोस्ट कोविद-19 इजाल के बाद अमित शाह पूरी तरह स्वस्थ, AIIMS से मिली छुट्टी

इससे पहले गलवान में हुई थी हिंसक झड़प
लद्दाख से लगे सीमा पर भारत और चीन के बीच पिछले 3 महीने से ज्यादा समय से तनाव की स्थिति है। 15 जून को पूर्वी लद्दाख के गलवान में दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हुए थे। जबकि चीन के 40 सैनिक मारे गए थे। हालांकि, चीन ने यह तो माना है कि उसके सैनिक मारे गए, लेकिन यह नहीं बताया कि उसके कितने सैनिक मारे गए।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग