
सोचों अगर आपका बॉस आपको नौकरी से टाटा कर दे तो आप क्या करेंगे? उसे गालियां देंगे, भला- बुरा कहेंगे लेकिन क्या होगा कि आप अपने बॉस का इतना नुकसान कर दें कि वो भी किसी कर्मचारी को एक बार नौकरी से निकालने का सोचें। अब चंडीगढ़ के मुन्ना नाम के इस शख्स की करतूत देखिए। इस शख्स ने अपने बॉस और कंपनी से बदला लेने के लिए अपने बॉस की 1.1 लाख लीटर शराब पानी की तरह बहा दी। ये अजीबोगरीब घटना चंडीगढ़ के फेज़-1 के इंडस्ट्रियल एरिया की है। जहां एक कर्मचारी की हरकत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 'बतरा बेवरेज एंड डिसलेरिज़' नाम की कंपनी एक कर्मचारी ने कंपनी से फायर होने के बाद उस कंपनी की 1.1 लाख लीटर शराब बहा दी।
पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों मुन्ना नाम के इस शख्स ने रात को कंपनी की दीवार तोड़ी और शराब से भरे 6 टैंकों के वाल्व खोल दिए। जिसके बाद उन टैंकों में भरी हुई शराब सारी बह गई। ऐसा कहा जा रहा है एक टैंक 40 हजार लीटर शराब स्टोर कर सकता है। लेकिन कोई भी टैंक पूरा भरा नहीं था इसलिए पूरा नुकसान नहीं हुआ।
बता दें कि मुन्ना इस कंपनी में दिवाली तक था लेकिन उसे उन दिनों काम से निकाल दिया गया। मुन्ना ने वापिस नौकरी के लिए काफी मिन्नतें भी की लेकिन उसे काम पर फिर से नहीं रखा गया। जांच के दौरान मुन्ना ने कहा कि 'मैं चाहता था कि कंपनी के मालिकों को नुकसान उठाना पड़े। जैसे मैंने बिना नौकरी के काफ़ी दुख झेला, वैसे इन्हें भी कष्ट हो। मैं सच कहूं तो मुझे ऐसा करके मुझे बहुत ख़ुशी मिली है।'
Published on:
05 Feb 2018 02:11 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
