14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर वायरल, पीछे की पूरी कहानी जान चौंक जाएंगे

पंजाब के भटिंडा में अनोखी शादी साइकिल से शादी करने पहुंचा दूल्हा

2 min read
Google source verification
bride-groom photo

नई दिल्ली। दूल्हा-दुल्हन की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर की तरह जमकर चर्चाएं हो रही हैं। आखिर, हो भी क्यों न? क्योंकि दोनों ने काम ही ऐसा किया है। जिस शादी में दूल्‍हा शाही अंदाज में शादी करने सजी-धजी गाड़ी में पहुंचता है और मायके से दुल्‍हन की विदाई भी सजी-धजी गाड़ी में होती है। वहीं, इस शादी में दूल्हा साइकिल से पहुंचा और दुल्हन की विदाई साइकिल पर हुई है। दोनों की वीडियो वायरल हो गई है और इनकी चर्चाएं खूब हो रही है। हालांकि, इसके पीछे का कारण जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे।

मामला पंजाब के भटिंडा स्थित रामनगर गांव की है। इस शादी में दूल्‍हा बरात के साथ अलग अंदाज में पहुंचा और इसे देख कर लोग हैरान रह गए। दूल्‍हा साइकिल पर शादी करने पहुंचा। उसके साथ बराती भी साइकिल पर ही पहुंचा। सबसे कमाल की बात है कि शादी के बाद दूल्‍हा अपनी दुल्‍हन को भी साइकिल पर ही विदा की ले गए। इस खास अंदाज में रामनगर के पर्यावरण प्रेमी और समाज सेवी गुरबख्शीश सिंह ने शादी की। इसके माध्‍यम से उन्‍होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और शादियों में तड़क-भड़क के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। वह गाजे-बाजे की बजाय बरात साइकिल पर लेकर गए। वह साइकिल पर ही ससुराल पहुंचे और यही नहीं, दुल्हन रमनदीप कौर को विदा कर साइकिल पर ही घर ले आए।

बताया जा रहा है कि गुरबख्शीश की गुरुवार को शादी थी। शादी उनके गांव से 40 किलोमीटर दूर वीरखुर्द में हुई है। शादी समारोह 20 किमी दूर गांव ठूठियांवाली के गुरुद्वारा साहिब में रखा गया। गुरबख्शीश साइकिल पर बरातियों के साथ ठूठियांवाली पहुंचे और वहां पर रमनदीप कौर के साथ विवाह किया। चाय पानी भी लंगर में ही किया। विदाई के बाद दुल्हन को साइकिल पर बिठाकर घर लाए। गुरबख्शीश सिंह ने बताया कि वह शादी पर फालतू खर्च के खिलाफ हैं। उनकी इच्छा थी कि वह अपनी शादी पर किसी प्रकार का फालतू खर्च नहीं करेंगे। शादी से पहले उन्होंने अपने ससुराल पक्ष से भी बात की थी कि वह साइकिल पर ही बरात लेकर आएंगे। अगर मंजूर होगा तभी शादी करेंगे। ससुराल पक्ष भी मान गया। यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ और अब लोग दूल्हा-दुल्हन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग