15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुल्हन के सामने दूल्हा कर रहा था डीजे पर डांस, अचानक हुआ कुछ ऐसा जिसे देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार!

शादी समारोह का एक ऐसा मामला सामने आया है जो शायद आपको हैरान कर देगा। ये मामला शादी समारोहों में होने वाले डांस का है जहां दूल्हे को डी.जे पर नागिन डांस करना मंहगा पड़ गया...

2 min read
Google source verification

image

Rahul Mishra

Jun 30, 2017

Bride refused to marry after grooms nagin dance

Bride refused to marry after grooms nagin dance

शादी समारोह का एक ऐसा मामला सामने आया है जो शायद आपको हैरान कर देगा। ये मामला शादी समारोहों में होने वाले डांस का है जहां दूल्हे को डी.जे पर नागिन डांस करना मंहगा पड़ गया। वैसे देखा जाए तो शादियों में लोगों द्वारा किये जाने वाले डांस में नागिन डांस सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। नागिन डांस की यही लोकप्रियता दूल्हे के लिए परेशानी का सबब बन गई और उसकी शादी टूट गई।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी 23 वर्षीय प्रियंका त्रिपाठी नाम की लड़की की शादी अनुभव मिश्रा से होनी थी। दोनों के बीच शादी के पहले तोहफे का लेनदेन भी हुआ था। जानें पूरा मामला-

शराब के नशे में धुत था दूल्हा, करने लगा नागिन डांस-
- दरअसल दूल्हे को उसके संगी-साथियों ने डीजे पर डांस के लिए बुला लिया।
- डीजे पर आते ही दूल्हे के अंदर का माइकल जैक्सन जाग गया और वो उछल-कूद कर डांस करने लगा।
- बात सिर्फ इतनी ही नहीं थी, अचानक दूल्हे को सूझा और वो जमीन पर लोट-लोट कर नागिन डांस पर उतर आया।
- इस दौरान दुल्हन भी दूल्हे के इस डांस को देख रही थी।
- डीजे की धुन पर दूल्हा नाच रहा था तब उसके दोस्त उसपर पैसे बरसाने लगे।
- दूल्हा उस वक्त नशे में था और दुल्हन को उसकी ये हरकत नागवार गुजरी।
- दुल्हन इतनी शर्मसार हो गई कि उसने शादी ही तोड़ दी।

लाख समझाने पर भी नहीं मानी दुल्हन-
दुल्हन के शादी से मना करने के बाद सभी हैरान थे। दुल्हन के परिवार ने उसे खूब मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। प्रियंका के अनुसार उसने शराबी दूल्हे को नशे में धुत देखकर यह तय कर लिया था कि वो दूल्हा उसके लायक नहीं है। समझाने-बुझाने के बावजूद प्रियंका ने अपना फैसला नहीं बदला। अंततः बारात बैरंग ही वापस लौट गई।

ये भी पढ़ें

image