
दिल्ली के सदर बाजार इलाके में बड़ा हादसा
नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुरानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में बड़ा हदासा हो गया। मंगलवार को एक मकान गिरने से कई लोग मलबे में दब गए।
अब तक इस मलबे में दबे 5 लोगों को बाहर निकाला गया है। वहीं शुरुआती जानकारी में पता चला है कि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर फायर टेंडर की टीम पहुंच गई। फिलहाल 6 फायर टेंडर मौजूद हैं और बचाव अभियान जारी है।
आपको बता दें कि मंगलवार की सुबह दिल्ली की सुबह धुंद और घने कोहरे के बीच हुई। कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य रही। पालम एयरपोर्ट से लेकर सिंघू बार्डर समेत कई इलाकों में हालात ये थे कि दो फीट दूरी का देखना भी मुश्किल हो रहा था।
Published on:
09 Feb 2021 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
