
CBI विवाद: पीएम आवास पर सेलेक्शन कमेटी की बैठक खत्म, जल्द हो सकता है नए निदेशक के नाम का ऐलान
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अंदर मचे घमासान के बाद अब नए निदेशक को चुनने के लिए बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सेलेक्शन कमेटी की बैठक पीएम मोदी के आवास पर हुई। इस कमेटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल थे। हालांकि अभी तक इस बैठक में क्या फैसला किया गया इसपर कुछ भी साफ नहीं हो सका है। अगला सीबीआई निदेशक कौन होगा इसको लेकर अभी भी सस्पेंस बरकार है।
33 उम्मीदवारों को किया गया है शॉर्टलिस्ट
आपको बता दें कि सीबीआई के नए निदेशक को लेकर सेलेक्शन कमेटी ने 33 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। अब अंतिम मुहर किसके नाम पर लगता है यह देखने वाली बात है। लेकिन इस लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों में सबसे उपर मध्य प्रदेश के डीजीपी आरके शुक्ला का नाम चल रहा है। आरके शुक्ला को सीबीआई निदेशक पद का अहम दावेदार माना जा रहा है। इसके अलावा सीआरपीएफ के डीजी आरआर भटनागर, सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर अरविंद कुमार के नाम भी इस रेस पर आगे चल रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा था कि सीबीआई निदेशक का पद काफी संवेदनशील है। ऐसे में सरकार को अब नए सीबीआई निदेशक की नियुक्ति कर देनी चाहिए। कोर्ट ने कहा अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल से कहा कि ऐसे संवेदनशील पदों पर किसी अंतरिम निदेशक को ज्यादा समय तक नहीं रखा जा सकता है। मालूम हो कि फिलहाल अतंरिम निदेशक के तौर पर एम नागेश्वर राव पद पर काबिज हैं।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.
Updated on:
2 Feb 2019, 8:10 AM IST
Published on:
1 Feb 2019, 8:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.