22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीडीएस बिपिन रावत ने असम में चीन सीमा से लगे सैन्य अड्डों का किया दौरा, सेना की जमकर की तारीफ

Highlights उन्होंने कहा कि कोई भी बाहरी ताकत भारतीय जवानों को अपने कर्तव्य से हिला नहीं सकती। 31 दिसंबर 2016 को सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला था।

less than 1 minute read
Google source verification
CDS Bipin Rawat

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत

नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस दौरान उन्होंने अरुणाचल प्रदेश और असम में चीन सीमा से लगे सैन्य अड्डों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सेना की जमकर तारीफ भी की।

उन्होंने कहा कि कोई भी बाहरी ताकत भारतीय जवानों को अपने कर्तव्य पालन से नहीं डीगा सकती है। उन्होंने कहा कि हमारे जवान सीमाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा अपने निश्चय पर अटल रहते हैं।

रावत के अनुसार चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी केवल भारतीय जवान ही सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखकर डटकर दुश्मनों का मुकाबला करते हैं। वे देशवासियों को सुरक्षा का एहसास दिलाते हैं।

गौरतलब है कि जनरल बिपिन रावत भारत के पहले और वर्तमान रक्षा प्रमुख या चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) हैं। उन्होंने एक जनवरी 2020 को रक्षा प्रमुख के पद संभाला था। इससे पूर्व वो भारतीय थलसेना प्रमुख थे। उन्होंने 31 दिसंबर 2016 को सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला था।