नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर से देश में त्राहिमाम मचा हुआ है। कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में हो रही बेतहाशा वृद्धि के साथ ही अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। नतीजा यह है कि हॉस्पिटल जहां कोविड मरीजों को भर्ती करने में आनाकानी कर रहे हैं, वहीं मरीज के तीमारदार ऑक्सीजन के एक अदद सिलेंडर के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। इस बीच सरकार ने विदेश व्यापार नीति में संशोधन करते हुए व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीन आयात करने की अनुमति दे दी है।